10वीं बोर्ड का परिणाम : टॉप 3 में महासमुंद की दो छात्राएं, संध्या-परिरानी को 594 अंक, मुंगेली के अंशुल तीसरे स्थान पर

10वीं बोर्ड का परिणाम : टॉप 3 में महासमुंद की दो छात्राएं, संध्या-परिरानी को 594 अंक, मुंगेली के अंशुल तीसरे स्थान पर
रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की मौजूदगी में परिणाम जारी किए। इस अवसर पर टॉपर्स की सूची भी सार्वजनिक की गई। 10वीं परीक्षा में टॉप-3 में महासमुंद जिले की दो छात्राओं ने 594 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से स्थान हासिल किया है। इनमें एकलव्य इंग्लिश स्कूल, अर्जुंदा की संध्या नायक और एकलव्य स्कूल, बलौदा की परीरानी प्रधान शामिल हैं। तीसरे स्थान पर मुंगेली के अंशुल शर्मा रहे। इन तीनों विद्यार्थियों ने 99.00 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
बता दें कि बोर्ड परीक्षाएं 20 और 21 फरवरी से शुरू हुई थीं, जो 18 मार्च तक चलीं। पहले बोर्ड ने 15 अप्रैल तक परिणाम जारी करने की योजना बनाई थी, लेकिन 12वीं हिंदी का पेपर लीक होने का मामला सामने आने के बाद 10 अप्रैल को दोबारा परीक्षा आयोजित करनी पड़ी थी, जिसके कारण रिजल्ट में देरी हुई।



