श्रमिक दिवस पर श्रम का सम्मान: पार्षद सुमन मेश्राम ने मजदूरों को गमछा-श्रीफल भेंट कर किया नमन, बोलीं – ‘देश की नींव हैं श्रमिक, इनके बिना विकास की कल्पना नहीं

डाकबंगला वार्ड में निर्माण कार्य कर रहे श्रमिकों का अभिनंदन कर पार्षद ने कहा – ‘पसीने से सींचते हैं राष्ट्र, इनके हक की लड़ाई जारी रहेगी’
धमतरी- अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के पावन अवसर पर डाकबंगला वार्ड की महिला कांग्रेस पार्षद सुमन सोमेश मेश्राम ने वार्ड के मेहनतकश मजदूरों का सम्मान कर ‘श्रमेव जयते’ का संदेश दिया। स्थानीय अंबेडकर चौक पर निर्माण कार्य कर रहे श्रमिको को गमछा व श्रीफल भेंट कर उनके योगदान को नमन किया।निर्माण कार्य कर रहे मजदूरों को गमछा भेंट करते हुए पार्षद बोलीं – _”ये गमछा आपके पसीने का साथी है। यही पसीना देश को सींचता है।
_”आज जो ऊंची इमारतें, चौड़ी सड़कें, लंबे पुल दिखते हैं, वो किसी नेता की फोटो से नहीं, मजदूर के पसीने से बने हैं। सुबह 6 बजे तसला-फावड़ा उठाने वाला मजदूर ही असली विकास पुरुष है। पार्षद ने कहा कि शहर का हर काम मजदूर के बिना अधूरा है अफसर फाइल में दस्तखत करते हैं, पर जमीन पर हकीकत मजदूर बदलता है। आज उन हाथों को सलाम करने का दिन है जो 43 डिग्री की आग उगलती गर्मी में भी देश बनाने का काम नहीं रोकते । मजदूर देश की रीढ़ है उनके बिना विकास की कल्पना अधूरी है ।



