छत्तीसगढ़

श्रम दिवस पर लाल बगीचा वार्ड में श्रमिकों का सम्मान


धमतरी। अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस के अवसर पर लाल बगीचा वार्ड में श्रमिकों एवं किसानों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर वार्ड की पार्षद एवं नगर निगम के विधि एवं सामान्य प्रशासन विभाग की प्रभारी सदस्य हिमानी भागवत साहू की पहल पर मेहनतकश श्रमिकों का तिलक-वंदन कर श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में धर्मप्रेमी समाजसेवी पंडित राजेश शर्मा ने कहा कि समाज के वास्तविक सम्मान के हकदार वे लोग हैं जो सबसे निचली पंक्ति में खड़े होकर अपने श्रम और पसीने से समाज के विकास में योगदान देते हैं। श्रमिकों और किसानों के परिश्रम से ही देश की प्रगति संभव हो पाती है। ऐसे लोगों का सम्मान करना हम सबके लिए सौभाग्य की बात है।
पार्षद हिमानी साहू ने कहा कि समाज में श्रम सबसे बड़ी पूजा है। श्रमिकों के सम्मान का यह अवसर उनके सार्वजनिक जीवन का यादगार पल है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने उन्हें पहचान और समर्थन दिया, उनके श्रम को सम्मानित कर वह स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रही हैं।
इस अवसर पर नगर निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा, अखिलेश सोनकर, पिन्टू यादव, कुलेश सोनी, शैलेश रजक, मुकेश शर्मा सहित कार्यक्रम के संयोजक गीता शर्मा, लीला देवांगन, सुरेखा नाग, लता महिलांगे, राखी चेलक, मीणा मेश्राम, सावित्री सारथी, चमेली ध्रुव, ज्योति खिलाडी, राधिका साहू, धनेश्वरी साहू, उषा सॉरी, तामेश्वरी बंजारे, जीतेश्वरी साहू, भुनेश्वरी नाग, गंगा यादव, देवकी यादव, हेमलता, दौलत, रामेश्वरी साहू, संतोषी यादव, सविता तुरंग, रेखा साहू, श्याम यादव, पुष्पा, जयंती ध्रुव, कामिनी ढीमर, शकुन सेन, तारा सेन, केकती, शशि, बिंदा, चेतन साहू, सती साहू, कुमारी ध्रुव, बाषण सॉरी, सोनाई ध्रुव, कविता सॉरी, मीराबाई साहू, निराशा साहू, कुंती निषाद, हेमवती सेन, सरस्वती सेन, बसंती सेन, गीता यादव, हिम्मत, जागेश्वरी सेन, प्रमिला, लक्ष्मण साहू, गौरव सिन्हा, प्रमोद यादव, राजू देवदास, रोहित देवांगन, शिव प्रसाद साहू, देव तारक, देवेंद्र साहू, सोहन सिंह एवं भागवत साहू सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button