छत्तीसगढ़

राजधानी में आईपीएल का डबल डोज़, 10 और 13 मई को महा मुकाबले

राजधानी में आईपीएल का डबल डोज़, 10 और 13 मई को महा मुकाबले

रायपुर। राजधानी में 10 और 13 मई को आईपीएल मैच होने जा रहा है। इसकी टिकट की बुकिंग कल यानि 3 मई से शुरू हो रही है। मैच के टिकट केवल आरसीबी की आधिकारिक वेबसाइट और ऐप पर ही उपलब्ध होंगे। किसी अन्य वेबसाइट/ऐप से नकली टिकट न खरीदें।

बता दें कि 10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) विरुद्ध मुंबई इंडियंस और 13 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु विरुद्ध कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। दोनों मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे। अब तक अपडेट के मुताबिक आरसीबी की टीम 8 मई को रायपुर पहुंचेगी और यहां 6 दिन तक रहेगी। टीम मैदान पर प्रैक्टिस भी करेगी। मुंबई इंडियंस की टीम भी 8 मई के बाद राजधानी पहुंचने की संभावना है।

टिकट आरसीबी की आधिकारिक वेबसाइट से ही ऑनलाइन बुक किए जाएंगे। सबसे सस्ती टिकट 2000 रुपए की होगी। इसके अलावा 2500 रुपए, 3500 रुपए, 5000 रुपए और 8000 रुपए तक की कैटेगरी में होगी। इसके अलावा प्लैटिनम सीटों के सामने लगे कांच के पैनल हटा दिए गए हैं। अब दर्शक खिलाडिय़ों को बिना किसी रुकावट के और करीब से देख सकेंगे।

Author Desk

Related Articles

Back to top button