छत्तीसगढ़
टीवीके चीफ जोसेफ विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

टीवीके चीफ जोसेफ विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली
चेन्नई। तमिलनाडु में आज से विजय सरकार का आगाज हो गया है। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय ने चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में तमिलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इससे पहले विजय ने शनिवार को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से लोकभवन में मुलाकात की और सरकार बनाने के लिए 121 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा था। यहां बहुमत साबित करने के लिए 118 विधायकों की जरूरत थी। इनमें टीवीके 108, कांग्रेस के 5, सीपीआई और सीपीआई एम के 2-2 विधायक हैं। इनके अलावा वीसीके और आईयूएमएल ने टीवीके को अपने 2-2 विधायकों का समर्थन दिया है।



