छत्तीसगढ़

इंडियन प्रीमियर लीग: रायपुर में आज आरसीबी और मुंबई इंडियंस की टक्कर

इंडियन प्रीमियर लीग: रायपुर में आज आरसीबी और मुंबई इंडियंस की टक्कर

रायपुर। रायपुर में आज क्रिकेट का रोमांच चरम पर रहेगा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
हालांकि, मुकाबले पर मौसम का असर पडऩे की आशंका भी बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, रायपुर में आज गरज-चमक, हल्की बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। हालांकि शाम के समय भारी बारिश की संभावना कम है, इसलिए मैच के रद्द होने जैसी स्थिति बनने की उम्मीद नहीं है। हल्की धूलभरी हवाएं जरूर दर्शकों और खिलाडिय़ों को प्रभावित कर सकती हैं।
मैच को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने स्टेडियम पहुंचने के लिए रूट मैप जारी किया है। पार्किंग स्थल से स्टेडियम की दूरी करीब डेढ़ से दो किलोमीटर बताई गई है। स्टेडियम के गेट दोपहर 3:30 बजे दर्शकों के लिए खोल दिए जाएंगे, जबकि मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा। दर्शकों के लिए डिजिटल एम-टिकट की व्यवस्था की गई है और गेट पर क्यूआर कोड स्कैन कर एंट्री मिलेगी।
अगर रायपुर में खेले गए पिछले आईपीएल मुकाबलों के आंकड़ों पर नजर डालें, तो यहां लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों का पलड़ा भारी रहा है। अब तक खेले गए 6 मैचों में 4 बार चेज करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है, जबकि पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम सिर्फ 2 मुकाबले जीत सकी है। इससे माना जा रहा है कि दूसरी पारी में बल्लेबाजों को पिच से बेहतर मदद मिल सकती है।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button