छत्तीसगढ़

सीएफ जवान ने घर में फांसी लगाकर दी जान, पांच दिन की छुट्टी पर आया था घर


धमतरी। शहर के सपना पिंक सिटी कॉलोनी में एक दुखद घटना सामने आई, जहां सीएफ के एक जवान ने अपने किराए के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई।
मृतक की पहचान जागेश्वर प्रसाद ठाकुर (उम्र 35 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वे रायपुर में पदस्थ थे और चुनाव ड्यूटी के सिलसिले में पश्चिम बंगाल गए हुए थे। वहां से लौटने के बाद पांच दिन के विश्राम पर अपने गृह नगर धमतरी आए थेपरिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार जागेश्वर प्रसाद ठाकुर सपना पिंक सिटी कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहे थे। घटना के समय घर के भीतर उन्होंने फांसी लगाकर जान दे दिया हालांकि उन्होंने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसका कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। सूचना मिलने पर वरदान परामर्श सेवा समिति के शिवा प्रधान मौके पर पहुंचे और तत्काल सहायता करते हुए शव को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
इधर सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जवान के आत्मघाती कदम के पीछे पारिवारिक, मानसिक तनाव या अन्य किसी कारण की जांच की जा रही है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button