राष्ट्रीय
जगबीर सिंह हत्याकांड : किसान नेता नरेश टिकैत को कोर्ट ने किया बरी

मुजफ्फरनगर कोर्ट ने भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष नरेश टिकैत को जगबीर सिंह हत्याकांड में बरी कर दिया है। साक्ष्य के अभाव के कारण कोर्ट ने नरेश टिकैत को बरी कर दिया। बता दें कि साल 2003 में मुजफ्फरनगर के भोरा कला थाना क्षेत्र के अलावलपुर में राष्ट्रीय किसान मोर्चा के अध्यक्ष चौधरी जगबीर सिंह की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। जगबीर सिंह की हत्या में चौधरी नरेश टिकैत समेत दो अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया गया था। इनमें से 2 आरोपियों की सुनवाई के दौरान मौत हो चुकी है। वहीं नरेश टिकैत को अब सबूतों के अभाव में कोर्ट ने बरी कर दिया है।



