राष्ट्रीय

ऑपरेशन बहादुर : सुरक्षाबलों ने 2 घुसपैठियों को मार गिराया, वोधपुरा से 2 आईईडी बरामद

पुंछ। सुरक्षाबलों को जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर में बड़ी कामयाबी मिली है। जवानों ने 2 घुसपैठियों को मार गिराया है। सेना ने ऑपरेशन बहादुर चलाया था, जिसके तहत ये कार्रवाई की गई है। इलाके में सेना और पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी है। गौरतलब है कि घाटी में आतंकियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है, फिर भी आतंकी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। सीमा पार से लगातार घुसपैठ की कोशिश हो रही है लेकिन सुरक्षाबल के जवान हर नापाक कोशिश को नाकाम करने में जुटे हुए हैं।

वहीँ पुलिस ने सेना के साथ मिलकर एक संयुक्त अभियान में हंदवाड़ा के वन क्षेत्र वोधपुरा से 2 आईईडी बरामद की हैं। सेना ने हंदवाड़ा पुलिस के साथ तड़के वोधपुरा जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया। जिसमें एनएच 701 के पास वोधपुरा रिज से लगभग 5 और 7 किलो के दो आईईडी बरामद किए गए।

सुरक्षाबलों ने फौरन क्षेत्र की घेराबंदी की और आवश्यक कार्रवाई की। किसी और आईईडी या आतंकियों के छिपे होने की आशंका से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम की फौरन की गई कार्रवाई से इलाके में बड़ी घटना टल गई।

Author Desk

Related Articles

Back to top button