छत्तीसगढ़

टी एंड सी प्लानिंग विभाग में सहायक संचालक के 21 पदों पर पहली नियमित भर्ती का परिणाम जारी

टी एंड सी प्लानिंग विभाग में सहायक संचालक के 21 पदों पर पहली नियमित भर्ती का परिणाम जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने आवास एवं पर्यावरण विभाग के अंतर्गत सहायक संचालक (योजना) के 21 पदों पर भर्ती का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया है। राज्य गठन के बाद यह पहला मौका है, जब टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग में सहायक संचालक (योजना) पदों पर नियमित भर्ती प्रक्रिया पूरी की गई है। इस अवसर पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह भर्ती केवल रिक्त पदों की पूर्ति नहीं है, बल्कि छत्तीसगढ़ के सुव्यवस्थित, वैज्ञानिक और दूरदर्शी शहरी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि नियोजित विकास, आधुनिक शहरों के निर्माण और पर्यावरणीय संतुलन को बनाए रखने में टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। नई नियुक्तियों से विभाग को युवा, प्रशिक्षित और ऊर्जावान अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, जो प्रदेश के शहरों और कस्बों के विकास को नई गति देंगे।

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी परिणाम के अनुसार लिखित परीक्षा 5 अप्रैल 2026 को आयोजित की गई थी तथा साक्षात्कार 12 मई 2026 को संपन्न हुआ। लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर अंतिम चयन सूची जारी की गई है।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button