छत्तीसगढ़

केंद्रीय गृहमंत्री शाह की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक शुरू

केंद्रीय गृहमंत्री शाह की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक शुरू

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक आज जगदलपुर में शुरू हो गई। बैठक में विष्णुदेव साय, मोहन यादव, पुष्कर सिंह धामी और योगी आदित्यनाथ सहित कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि और अधिकारी शामिल हुए हैं।

बैठक में क्षेत्रीय विकास, आंतरिक सुरक्षा, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति स्थापना, राज्यों के बीच समन्वय और विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जा रही है। खास तौर पर बस्तर क्षेत्र को विकास और शांति के मॉडल के रूप में स्थापित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार बैठक में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत मंथन किया जाएगा। इसके अलावा राज्यों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर सुरक्षा रणनीति को और मजबूत बनाने की दिशा में भी चर्चा होगी।

मध्य क्षेत्रीय परिषद की इस बैठक को बस्तर और छत्तीसगढ़ के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। माना जा रहा है कि बैठक में क्षेत्रीय चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए एक साझा रोडमैप तैयार किया जाएगा, जिससे विकास कार्यों को गति मिलने के साथ-साथ शांति व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।

बैठक के दौरान सुशासन, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी संचालन और राज्यों के बीच सहयोग बढ़ाने जैसे विषयों पर भी विचार-विमर्श जारी है।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button