छत्तीसगढ़
सीएम साय ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का किया स्वागत

सीएम साय ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का किया स्वागत
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बस्तर में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक में शामिल होने पहुंचे योगी आदित्यनाथ का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री साय ने उन्हें राजकीय गमछा भेंट कर प्रदेश की पारंपरिक संस्कृति के अनुरूप सम्मानित किया। इस अवसर पर दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों, राज्यों के आपसी समन्वय तथा क्षेत्रीय विकास से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में सुशासन, विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।



