छत्तीसगढ़

“एक भारत श्रेष्ठ भारत” कार्यक्रम में शामिल हुए प्रितेश गांधी


रायपुर। लोकभवन में  आयोजित “एक भारत श्रेष्ठ भारत” कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में महामहिम राज्यपाल रमेन डेका की गरिमामयी उपस्थिति रही। आयोजन के दौरान गुजरात, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम एवं महाराष्ट्र के राज्य स्थापना दिवस को भव्य रूप से मनाया गया।
इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश सह कार्यालय मंत्री प्रितेश गांधी ने सभी प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “एक भारत श्रेष्ठ भारत” की भावना देश की सांस्कृतिक एकता और विविधता को मजबूत करती है। उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों की संस्कृति, परंपरा और सामाजिक मूल्यों का सम्मान ही भारत की असली पहचान है।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक एवं एन.आर. गुजराती एसोसिएशन के अध्यक्ष देवजी भाई पटेल सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं समाजजन उपस्थित रहे। स्वागत उद्बोधन चिन्मय दावड़ा द्वारा दिया गया। कार्यक्रम में रायपुर, बिलासपुर, भिलाई, राजिम, दुर्ग, धमतरी सहित प्रदेशभर से बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए।

Author Desk

Related Articles

Back to top button