दूषित पानी से वार्ड में फैली बीमारी, दर्जनों की तबियत बिगड़ी – पार्षद सुमन मेश्राम ने दिया निगम को अल्टीमेटम

24 घंटे में साफ पानी नहीं मिला तो महिलाओं के साथ करेंगे नगर निगम का घेराव, बोलीं – ‘जान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं
धमतरी-डाक बंगला वार्ड पीजी कालेज रोड ,साहू पारा , मानस मच एरिया में विगत 5 दिनों से नगर निगम द्वारा दूषित पानी सप्लाई किया जा रहा है हालात देख पार्षद सुमन सोमेश मेश्राम ने नगर निगम को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा कि अगर साफ पानी की सप्लाई शुरू नहीं हुई तो वार्ड की महिलाओं के साथ नगर निगम का घेराव करेंगी।
*डाक बंगला वार्ड* के हालात बेहद खराब हैं। नल से आ रहे मटमैले, बदबूदार पानी को पीने से लोग बीमार हो रहे है जल विभाग में शिकायत करने के बाद भी कोई ठोस कार्यवाही नहीं किया जा रहा है ।
वार्ड वासियों को अन्य जगह से पानी भरना पड़ रहा है पूर्व में 2012–13 में दूषित पानी के कारण डायरिया से ही दो व्यक्ति की मौत हुई थी । आगामी समय में ऐसे ही हालात दिख रहे बच्चों महिलाओं को पानी की वजह से उल्टी दस्त के कारण हॉस्पिटल में भर्ती होना पड़ रहा है वार्ड में कोई गंभीर बीमारी फैलती है तो इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी निगम प्रशासन की होगी ।



