
केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता ओमान चांडी का 79 साल की उम्र में निधन हो गया है। ओमान चांडी की तबीयत काफी समय से ठीक नहीं चल रही थी, इसलिए वो इलाज के लिए बेंगलुरु में रह रहे थे। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओमन चांडी, दो बार केरल के मुख्यमंत्री रहे। उनका निधन मंगलवार तड़के हुआ।



