छत्तीसगढ़

शर्मनाक : राजधानी में नग्न विरोध प्रदर्शन, फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में कार्रवाई की मांग लेकर सड़क पर युवा निर्वस्त्र दौड़े

रायपुर। फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर कुछ युवाओं ने राजधानी की सड़क पर नग्न प्रदर्शन किया है। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन विधानसभा के सामने SC-ST वर्ग के युवाओं ने नग्न प्रदर्शन किया। तख्ती लेकर सड़क पर नग्न दौड़ रहे युवाओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बता दें कि नग्न प्रदर्शन करने वाले सभी युवाओं को पुलिस हिरासत में लेकर मंदिर हसौद थाना ले गई है।

नग्‍न प्रदर्शन कर रहे युवक एससी-एसटी वर्ग के हैं। वे फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को तत्‍काल बर्खास्त करने की मांग कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों के अनुसार फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर करीब 267 लोग सरकारी नौकरी कर रहे हैं। तीन वर्ष पहले ही उन्‍हें बर्खास्‍त करने का आदेश जारी हो चुका है, लेकिन अब तक वे नौकरी में जमे हुए हैं। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि इससे पहले कई बार आंदोलन कर चुके हैं। आमरण अनशन तक कर चुके हैं, लेकिन सरकार फर्जी जाति प्रमाण पत्र वालों को नौकरी से बाहर नहीं कर रही है। ऐसे में विवश होकर नग्‍न प्रदर्शन करना पड़ रहा है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button