छत्तीसगढ़

जैन साध्वियों के निधन से व्यथित भाजपा उपाध्यक्ष रंजना साहू, श्रद्धांजलि देकर कहा – ऐसी घटनाएं रोकना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी



धमतरी : मध्यप्रदेश के रीवा में सड़क हादसे में जैन साध्वी श्रुतमति माता एवं उपशममति माता के निधन पर छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत साध्वियों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि संत समाज का त्याग और अहिंसा का मार्ग पूरे समाज को दिशा देता है। उनका असमय जाना हम सभी के लिए पीड़ादायक है। आगे उन्होंने कहा, “मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि दिवंगत आत्माओं को शांति मिले और घायल साध्वी जी जल्द स्वस्थ हों। इस दुख की घड़ी में पूरा भाजपा परिवार जैन समाज के साथ खड़ा है।”
प्रशासन की त्वरित कार्रवाई पर उन्होंने कहा कि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। “कानून अपना काम करेगा और दोषी को सख्त सजा मिलेगी, ये हमारा विश्वास है।”
संत सुरक्षा पर रंजना साहू ने कहा, “जैन मुनि-साध्वी पैदल विहार करते हैं। ये घटनाएं हम सबको सोचने पर मजबूर करती हैं कि समाज के तौर पर हम उनकी सुरक्षा के लिए और क्या कर सकते हैं। सरकार, प्रशासन और समाज – सभी को मिलकर संवेदनशील होना होगा ताकि भविष्य में ऐसी दुखद घटनाएं न हों।”
उन्होंने जैन समाज के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, “संतों का सम्मान हमारी संस्कृति है। हम सबका दायित्व है कि सड़क पर चल रहे साधु-संतों का विशेष ध्यान रखें और यातायात नियमों का पालन करें।”

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button