छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय केबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक कल

मुख्यमंत्री साय केबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक कल

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद (केबिनेट) की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार, 26 मई को आयोजित की जाएगी। यह बैठक शाम 6 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में होगी। बैठक में राज्य के विभिन्न प्रशासनिक एवं विकास संबंधी मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। माना जा रहा है कि इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों और नीतिगत निर्णयों पर मुहर लग सकती है, जिनका सीधा असर प्रदेश के विकास कार्यों और जनहित से जुड़े मामलों पर पड़ सकता है। सरकारी सूत्रों के अनुसार, कैबिनेट बैठक को लेकर सभी विभागों ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं और विभिन्न प्रस्तावों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button