छत्तीसगढ़

धमतरी में जीके टीएमटी द्वारा इंजीनियर एवं आर्किटेक्ट सम्मेलन का भव्य आयोजन


धमतरी। शहर के एक होटल में जीके टीएमटी के द्वारा इंजीनियर एवं आर्किटेक्ट सम्मेलन का शानदार आयोजन किया गया। कार्यक्रम में धमतरी सहित आसपास के क्षेत्रों से 50 से अधिक इंजीनियर और आर्किटेक्ट शामिल हुए। आयोजन का उद्देश्य निर्माण कार्यों में उपयोग होने वाले स्टील की गुणवत्ता, तकनीकी विशेषताओं एवं आधुनिक निर्माण मानकों की जानकारी साझा करना रहा।
सम्मेलन के दौरान उपस्थित विशेषज्ञों को जीके टीएमटी की निर्माण गुणवत्ता, मजबूती, सुरक्षा मानकों तथा आधुनिक तकनीक के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में इंजीनियरों एवं आर्किटेक्ट्स ने निर्माण क्षेत्र में बेहतर और टिकाऊ सामग्री के उपयोग पर चर्चा करते हुए अपने अनुभव भी साझा किए।
कार्यक्रम में जीके टीएमटी के एरिया सेल्स मैनेजर जय मानिकपुरी ने कंपनी की कार्यप्रणाली, बाजार में कंपनी की पहचान तथा ग्राहकों के विश्वास के बारे में जानकारी दी। वहीं कंपनी के स्टेट हेड वरुण शर्मा ने जीके टीएमटी की तकनीकी गुणवत्ता, उत्पादन प्रक्रिया एवं विभिन्न राष्ट्रीय स्तर के अनुमोदनों और प्रमाणनों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि कंपनी गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध कराने के लिए लगातार आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर रही है, जिससे निर्माण कार्य अधिक सुरक्षित और मजबूत बन सके।
सम्मेलन के दौरान तकनीकी प्रस्तुतीकरण भी दिया गया, जिसमें टीएमटी बार की मजबूती, भूकंपरोधी क्षमता, लचीलापन तथा लंबे समय तक टिकाऊ रहने जैसी विशेषताओं पर विस्तार से चर्चा हुई। उपस्थित इंजीनियरों और आर्किटेक्ट्स ने कंपनी की तकनीकी जानकारी को उपयोगी बताते हुए इसकी सराहना की।
कार्यक्रम में जीके टीएमटी के एरिया सेल्स ऑफिसर हितेश अवडे, डीलर्स एवं डिस्ट्रीब्यूटर आयुष पांडे सहित कंपनी के अन्य प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। आयोजन के अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। सम्मेलन के सफल आयोजन को लेकर उपस्थित इंजीनियरों एवं आर्किटेक्ट्स ने जीके टीएमटी की पहल की प्रशंसा करते हुए इसे निर्माण क्षेत्र के लिए लाभकारी बताया।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button