छत्तीसगढ़

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर कलम वीरों को दी शुभकामनाएं


धमतरी। हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर नगर निगम धमतरी के स्वास्थ्य विभाग के सभापति नीलेश लुनिया ने सभी पत्रकारों, संपादकों, संवाददाताओं एवं मीडिया कर्मियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि हिंदी पत्रकारिता देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था का सशक्त स्तंभ है। पत्रकार समाज और शासन-प्रशासन के बीच सेतु का कार्य करते हुए जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। निष्पक्ष, निर्भीक और जनोन्मुखी पत्रकारिता समाज को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
नीलेश लुनिया ने कहा कि पत्रकार अपनी लेखनी और कर्मठता के माध्यम से समाज को जागरूक करने का महत्वपूर्ण दायित्व निभा रहे हैं। उन्होंने हिंदी पत्रकारिता दिवस पर सभी कलम वीरों के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर सफलता की कामना करते हुए उनके योगदान को नमन किया।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती में पत्रकारों की भूमिका सदैव महत्वपूर्ण रही है और आगे भी रहेगी। हिंदी पत्रकारिता दिवस हम सभी को सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों को याद करने का अवसर प्रदान करता है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button