भारत भाग्य विधाता फिल्म स्क्रीनिंग में आई कंगना रनाउत का प्रीतेश गांधी ने किया अभिनंदन

धमतरी-समाज में सेवा को परिभाषित करने की मिसाल पेश करने वाली यथार्थ पर आधारित फिल्म भारत भाग्य विधाता की स्क्रीनिंग शो पर राजधानी पहुंची सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनावत का स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह कार्यालय मंत्री प्रीतेश गांधी द्वारा छत्तीसगढ़ की परंपरा एवं संस्कृति में समाहित संस्कार के अनुरूप शाँल भेट कर अभिनंदन करते हुए स्वागत किया गया। गौरतलब है कि ओके फिल्म के स्कैनिंग अवसर पर अभिनेत्री कंगना रनावत कला के क्षेत्र में विभिन्न सम्मानों से नवाजे जाने के पश्चात राष्ट्रीय स्तर पर चर्चित होते हुए भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से देश के संसद में प्रतिनिधित्व कर रही है और उक्त अवसर पर 8-6-26 उनके साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित मंत्रिमंडल के सभी सदस्य गण निगम मंडल आयोग के अध्यक्ष एवं जनप्रतिनिधि तथा वरिष्ठ नागरिकों ने इस सामाजिक सरोकार के विशिष्ट क्षण के साक्षी बने।
*स्वास्थ्य सेवा ईश्वर की सर्वाधिक प्रमाणित धरातल इसका नहीं है कोई विकल्प -: प्रीतेश गांधी*
मुंबई ब्लास्ट के बाद तत्कालीन समय में वहां की नर्सो ने त्वरित रूप से प्रमाणिकता के साथ स्वास्थ्य के क्षेत्र की सेवा का जो उत्कृष्ट मिसाइल पेश किया वह वास्तव में प्रेरणादायक है और इसी पर आधारित फिल्म भारत भाग्य विधाता समाज में ऐसे क्षेत्रों में कार्य करने वाले लोगों के लिए प्रोत्साहनदायक हो जाता है उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय सह मंत्री एवं सर्व गुजराती समाज छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतेश गांधी द्वारा कहीं गई है उन्होंने आगे बताया कि ईश्वर ने सेवा के प्रमाणित धरातल के रूप में स्वास्थ्य का क्षेत्र को ही सर्वाधिक महत्वपूर्ण बनाया है इसका अन्य कोई विकल्प नहीं है इस क्षेत्र में काम करने वाले लोग अपने कर्तव्य तथा समर्पण व त्याग के कारण समाज में पूज्यनीय हो जाते हैं जिसका ज्वलंत एवं साक्षात उदाहरण भारत भाग्य विधाता है, और ऐसे फिल्म के स्कैनिंग अवसर पर पहुंची अभिनेत्री कंगना रानावत का अभिनंदन एवं स्वागत करना मेरे लिए गर्व का क्षण है।



