छत्तीसगढ़

भारत के सर्वाधिक प्रधानमंत्री राष्ट्र सेवाकाल पर भाजपा प्रदेश सह कार्यालय मंत्री प्रीतेश गांधी ने पूजा अर्चना कर मोदीजी के सुख, समृद्धि और सफलता हेतु की प्रार्थना



धमतरी-भारत के इतिहास में प्रधानमंत्री के रूप में देश की बागडोर लगातार सबसे अधिक दिनों तक संभाल कर नेतृत्व करने वाले व्यक्तित्व के रूप में नरेंद्र मोदी 10 जून को रिकॉर्ड बना । इस दिन 4399 दिनों की लगातार इस पद के माध्यम से राष्ट्र की सेवा करने का संकल्प लेकर जो कार्य किया गया है उसे अविस्मरणीय बनाकर चिरस्थाई रखने के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ताओं से राष्ट्रव्यापी आह्वान देश की परंपरा, संस्कृति एवं मान्यताओं को आत्मसात करते हुए धार्मिक कार्यों से जुड़कर समाज को प्रेरणा देने के लिए किया गया है। जिसे आगे बढ़ाते हुए भारतीय जनता पार्टी प्रदेश सह कार्यालय मंत्री छत्तीसगढ़ प्रीतेश गांधी द्वारा भुवनेश्वर में श्री राम मंदिर पूजा अर्चना कर श्री शिव जी मंदिर में जल अर्पण कर पूजा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के खुशहाल जीवन तथा उनके सुख, समृद्धि एवं राष्ट्र की सेवा कार्य को सतत अविरल जारी रखते हुए सफलता अर्जित करने के लिए विशेष प्रार्थना की है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button