छत्तीसगढ़

सुशासन का संदेश देने,सायकल से निकले विजय, पिन्टू , कुलेश


सरकार के जनहितकारी नीतियों का क्रियान्वयन हमारी नैतिक जिम्मेदारी, रहेंगे सदैव प्रयासरत -: विजय मोटवानी

धमतरी-सुशासन के समापन शिविर बनिया पारा का आयोजन आदर्श बल मंदिर में किया गया जिससे पूर्व पार्षद गणों ने समाज के सामने एक उदाहरण स्वरूप प्रेरक पहल करते हुए वार्ड में शासन के महत्वपूर्ण योजनाओं के निराकरण के संबंध में शिविर का लाभ उठाने की जानकारी देते हुए बनियापारा वार्ड की गलियों में साइकिल में सवार होकर पहुंचे जिसमें प्रमुख रूप से लोक निर्माण विभाग के अध्यक्ष विजय मोटवानी सहित बनियापारा वार्ड के पार्षद तथा खाद्य विभाग के अध्यक्ष पिंटू यादव अंबेडकर वार्ड के पार्षद कुलेश सोनी शामिल रहे। विजय मोटवानी ने वर्तमान समय की माहिती आवश्यक वैश्विक समस्याओं का सकारात्मक समाज में सामना करने के साथ ही शासन के जनहित कार्य योजनाओं को धरती पर कार्य रूप में अमली जामा पहनाने के लिए हम सबको मितव्ययिता बरतना आवश्यक है जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आजादी के बाद सर्वाधिक लंबे कार्यकाल के इस महान एवं पवित्र अवसर पर साइकिलिंग करके सुशासन शिविर को सफल बनाना हमारा उद्देश्य है। गौरतलब है एक माह तक शहर के 40 वार्डों की जनता की समस्याओं के निराकरण से संबंधित निगम सहित महिला बाल विकास ,खाद्य स्वास्थ्य,कृषि एवं उद्यानिकी,समाज कल्याण, परिवहन,पशु चिकित्सा विभाग,व अन्य विभागों  स्टाल एक ही छत के नीचे लगाए गए थे। छत्तीसगढ़ सरकार की पहल पर जिला प्रशासन द्वारा लगाए गए इस शिविर के लिए निगम के पार्षद गणों ने शासन प्रशासन का धन्यवाद मानते हुए आभार व्यक्त किये है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button