छत्तीसगढ़

हेरोइन और एमडीएमए के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, लाखों के नशीले पदार्थ जब्त

हेरोइन और एमडीएमए के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, लाखों के नशीले पदार्थ जब्त

रायपुर। राजधानी में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से हेरोइन और एमडीएमए जैसे मादक पदार्थ बरामद किए गए हैं। सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, टिकरापारा थाना पुलिस ने सूखे नशे के कारोबार पर कार्रवाई करते हुए हरप्रीत सिंह मट्टू और ऋषि साहू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से करीब 9 ग्राम हेरोइन बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 2 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

वहीं, एक अन्य मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए अफसर कादर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 5 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स बरामद किया गया है, जिसकी कीमत लगभग 25 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button