छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ सरकार ने निगम-मंडलों में की नई नियुक्तियां, कई आयोगों और बोर्डों को मिले अध्यक्ष-उपाध्यक्ष

छत्तीसगढ़ सरकार ने निगम-मंडलों में की नई नियुक्तियां, कई आयोगों और बोर्डों को मिले अध्यक्ष-उपाध्यक्ष

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के विभिन्न निगमों, मंडलों, आयोगों और बोर्डों में नई नियुक्तियों की सूची जारी कर दी है। जारी आदेश के अनुसार कई संस्थाओं में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति की गई है।

 

जारी सूची के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पद पर गौरीशंकर श्रीवास तथा सदस्य के रूप में देवशरण सेन की नियुक्ति की गई है। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू होंगी।

 

छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष रामलाल चौहान, उपाध्यक्ष वेदराम मनहरे तथा सदस्य के रूप में सौरभ सिंह जागृत, दुर्गा महेश्वर और दयावंत धर बांधे को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

इसी तरह छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष आनंद निषाद तथा सदस्य नेतराम निषाद बनाए गए हैं। छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्या मंडल, रायपुर के अध्यक्ष राजेश कुमार राजपूत और सदस्य सुमन मुथा नियुक्त किए गए हैं।

 

शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष राजेंद्र नायक बनाए गए हैं, जबकि बसंत पटेल, प्रेमलाल पटेल, संतोष पटेल और प्रेम पटेल को सदस्य नियुक्त किया गया है।

 

इसके अलावा छत्तीसगढ़ राज्य शिक्षा आयोग के अध्यक्ष सुधीर गौतम, राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य मनमथ नाथ शर्मा तथा छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम के सदस्य के रूप में प्रसन्ना अवस्थी की नियुक्ति की गई है।

 

सरकार ने रायपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पद पर डॉ. जे.पी. शर्मा, छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के उपाध्यक्ष पद पर किशोर महानंद तथा गौ सेवा आयोग में आनंद कुमार तिवारी और राजीव लोचन दास महाराज को उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष पद पर मंगल दास ठाकुर की नियुक्ति की गई है।

 

सरकार की ओर से जारी इन नियुक्तियों के साथ ही विभिन्न आयोगों, बोर्डों और मंडलों में लंबे समय से रिक्त पड़े पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी हो गई है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button