देशभर में राम मंदिर चंदा चोरी के खिलाफ कांग्रेस का ‘हल्ला बोल
आस्था के नाम पर धोखा करने वाली भाजपा को जनता सबक सिखाएगी" - मनोज साक्षी
देशभर में राम मंदिर चंदा चोरी के खिलाफ कांग्रेस का ‘हल्ला बोल
आस्था के नाम पर धोखा करने वाली भाजपा को जनता सबक सिखाएगी” – मनोज साक्षी
नगरी-अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आज पूरे देश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के सभी ब्लॉकों में श्री राम मंदिर में हुए चंदा चोरी के विरोध में “हल्ला बोल” प्रदर्शन किया गया। इसी कड़ी में आज नगरी के बेलरगांव ब्लॉक में जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशन में विशाल धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया।
इस अवसर पर ज़िला अध्यक्ष आदिवासी कांग्रेस
मनोज साक्षी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि _”आज पूरे देश की जनता पूछ रही है कि राम मंदिर के नाम पर जो चंदा लिया गया, वो गया कहां? भाजपा ने भगवान के नाम पर गरीब, किसान और मजदूरों से एक-एक रुपया इकट्ठा किया और उसी पैसे में घोटाला कर लिया। ये सिर्फ चंदे की चोरी नहीं है, ये करोड़ों लोगों की आस्था, विश्वास और भावनाओं के साथ सबसे बड़ा धोखा है।”_
उन्होंने आगे कहा _”जिस पार्टी ने राम के नाम पर वोट मांगा, उसी पार्टी के लोग राम के नाम पर चोरी कर रहे हैं। भाजपा सरकार जवाब दे कि चंदे का हिसाब कहां है? जब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं होगी, कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ेगी। हम चंदा चोरों को बख्शेंगे नहीं। जनता अब सब समझ चुकी है और आने वाले समय में भाजपा को इसका जवाब वोट से देगी।”_
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक *डॉ. लक्ष्मी ध्रुव*, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष *भानेन्द्र सिंह ठाकुर*, *कैलाश प्रजापति* महामंत्री, *प्रमोद कुंजाम*, *उमेश देव*, *असकरन पटेल*, *सुभाष साहू*, *आत्मा सोरी*, *हिदेश सोनवानी* ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय से चंदा चोरों से सावधान रहने और आस्था की राजनीति को नकारने की अपील की।
कार्यक्रम में *दऊवा लाल देवांगन*, *लग्नू राम*, *राजेंद्र पुजारी*, *बंसी यादव*, *अनवर रज़ा* – ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नगरी, *भूषण साहू*, *वेद राम साहू*, *दुर्गेश कश्यप*, *हनीफ खान*, *सुरेश कोर्राम*, *निर्मल पटेल*, *कुंजबिहारी*, *श्रवण बघेल*, *प्रवीर कश्यप*, *खिलेंद्र सेन*, *रूपचन्द्र कीर्तन*, *दुर्गेश नंदिनी*, *नंदिनी साहू*, *प्रेमांशु प्रजापति*, *योगेश मरकाम*, *राम कुमार सरोज*, *अय्यूब खान* सहित सिहावा विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठजन, युवा कांग्रेस, एन.एस.यू.आई, महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस, सेवादल के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभा के अंत में केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और *”चंदा चोर, गद्दी छोड़”* के नारे लगाए गए।


