छत्तीसगढ़

महावीर इंटरनेशनल वीरा शाखा द्वारा नवजात शिशुओं को वितरित किए गए 50 बेबी किट

महावीर इंटरनेशनल वीरा शाखा द्वारा नवजात शिशुओं को वितरित किए गए 50 बेबी किट

धमतरी। महावीर इंटरनेशनल वीरा केंद्र धमतरी द्वारा संस्था के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी श्रृंखला के तृतीय चरण में संस्था की महत्वाकांक्षी “वात्सल्य योजना” के अंतर्गत जिला अस्पताल धमतरी में जन्मे 50 नवजात शिशुओं को बेबी किट का वितरण किया गया।
संस्था की ओर से बताया गया कि शीर्ष केंद्र द्वारा नवजात शिशुओं को संक्रमण से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी अभियान के तहत धमतरी शाखा ने यह सेवा कार्य करते हुए नवजात शिशुओं के परिजनों को बेबी किट प्रदान किए तथा स्वस्थ एवं सुरक्षित शिशु देखभाल का संदेश दिया।
इस अवसर पर संस्था की उपाध्यक्ष वीरा अनिता कुकरेजा, सचिव वीरा मधु बैद, कोषाध्यक्ष वीरा अनीता लूनावत, वरिष्ठ सदस्य वीरा शोभा बैद, सहसचिव वीरा संजु बड़जात्या सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने इस सेवा कार्य में सक्रिय सहभागिता निभाई।
महावीर इंटरनेशनल वीरा केंद्र धमतरी ने बताया कि भविष्य में भी समाजहित एवं मानव सेवा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर किया जाता रहेगा, ताकि जरूरतमंदों तक सहायता पहुँचाई जा सके।

Author Desk

Related Articles

Back to top button