छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ विधानसभा में राशन दुकानों के बचत स्टॉक और मसाला बिक्री का मुद्दा गूंजा

छत्तीसगढ़ विधानसभा में राशन दुकानों के बचत स्टॉक और मसाला बिक्री का मुद्दा गूंजा

छत्तीसगढ़ विधानसभा में राशन दुकानों के बचत स्टॉक और उनके सत्यापन का मुद्दा उठाया गया। विधायक सुशांत शुक्ला ने राशन दुकानों में बचत स्टॉक के सत्यापन और उसकी निगरानी को लेकर सरकार से सवाल किए। जवाब में खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने कहा कि राशन दुकानों का समय-समय पर निरीक्षण कराया जाता है। जहां भी अनियमितताएं या खामियां पाई गई हैं, वहां नियमानुसार कार्रवाई की गई है।

इसके बाद विधायक सुशांत शुक्ला ने आरोप लगाया कि कुछ राशन दुकानों में जबरन खाने के मसाले बेचे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों के संरक्षण में राशन दुकानदारों पर मसाले बेचने का दबाव बनाया जा रहा है। इस पर मंत्री दयालदास बघेल ने कहा कि सरकार के पास राशन दुकानों में मसाले बेचने की कोई जानकारी नहीं है। यदि इस संबंध में कोई ठोस जानकारी या दस्तावेज उपलब्ध कराए जाते हैं, तो मामले की जांच कराई जाएगी। इस पर सुशांत शुक्ला ने कहा कि यदि सरकार जांच की घोषणा करती है तो वह संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराएंगे। जवाब में मंत्री दयालदास बघेल ने आश्वस्त किया कि दस्तावेज मिलने पर मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Author Desk

Related Articles

Back to top button