छत्तीसगढ़

रायपुर में एक ही परिवार के 5 लोग मृत मिले, आत्महत्या की आशंका; जांच में जुटी पुलिस

रायपुर में एक ही परिवार के 5 लोग मृत मिले, आत्महत्या की आशंका; जांच में जुटी पुलिस

 

रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। संजय नगर स्थित एक मकान में एक ही परिवार के पांच लोग मृत पाए गए हैं। प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने कहा है कि मौत के कारणों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही की जाएगी।

जानकारी के अनुसार, घटना की सूचना मिलने पर टिकरापारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घर को अपने कब्जे में लेकर साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।

 

टिकरापारा थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ने संजय नगर स्थित एक घर से एक ही परिवार के पांच लोगों के मृत मिलने की सूचना मिली है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button