तहसील कार्यालय नगरी में मूलभूत सुविधाएं नदारद
पीने का पानी, शौचालय और पार्किंग के लिए तरस रही जनता" - मनोज साक्षी
तहसील कार्यालय नगरी में मूलभूत सुविधाएं नदारद
पीने का पानी, शौचालय और पार्किंग के लिए तरस रही जनता” – मनोज साक्षी
धमतरी/नगरी :- तहसील कार्यालय बहुत पुराना है पूरे ब्लॉक के हजारों ग्रामीणजन प्रतिदिन नायब तहसीलदार, तहसीलदार, एसडीएम एवं न्यायालय_ के काम से यहां आते हैं। लेकिन दिन भर जनता परेशान रहती है ।अध्यक्ष आदिवासी कांग्रेस मनोज साक्षी ने कहा कि इतने पुराने और महत्वपूर्ण कार्यालय में आज तक मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं।सबसे बड़ी 3 समस्याएं:*
1. *पीने का पानी नहीं* – सुबह 10 से शाम 6 बजे तक इंतजार करने वाले लोगों के लिए परिसर में पानी की कोई व्यवस्था नहीं।
2. *शौचालय की दुर्दशा* – महिला-पुरुष के लिए अलग शौचालय नहीं। जो एकमात्र मूत्रालय है वो गंदगी से भरा और बिना पानी के अनुपयोगी पड़ा है। उसकी साफ-सफाई कोई नहीं करता।
3. *पार्किंग अव्यवस्थित* – शेड में बेतरतीब बाइक खड़ी होने से चलना फिरना और मूत्रालय तक पहुंचना मुश्किल होता है मनोज साक्षी ने माँग किया है कि
एसडीएम कार्यालय के बाजू पेड़ के पास खाली जगह पर महिला एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग नए शौचालय बनाएं और प्रतिदिन सफाई की व्यवस्था करें।परिसर में आरओ/वॉटर कूलर लगाकर पीने के पानी की व्यवस्था की जाए।वाहनों के लिए व्यवस्थित पार्किंग और पूरे परिसर की नियमित सफाई कराई जाए।मनोज साक्षी ने कहा कि पुराना कार्यालय है तो सुविधा भी पुराने जमाने की नहीं चल सकती ।जब तक सम्मानजनक व्यवस्था नहीं होगी, कांग्रेस जनता के साथ मिलकर कलेक्टर को ज्ञापन देगी ।



