छत्तीसगढ़

सावन माह के प्रथम सोमवार पर भोलेनाथ से विजय मोटवानी ने सभी की मंगलकामना हेतु की प्रार्थना

कलेक्टर की पहल तथा महानदी उद्गम को विशिष्ट पहचान देने के लिए यह सावन का महीना रहेगा सदैव यादगार-: विजय मोटवानी

सावन माह के प्रथम सोमवार पर भोलेनाथ से विजय मोटवानी ने सभी की मंगलकामना हेतु की प्रार्थना

कलेक्टर की पहल तथा महानदी उद्गम को विशिष्ट पहचान देने के लिए यह सावन का महीना रहेगा सदैव यादगार-: विजय मोटवानी

 

धमतरी-भगवान शंकर के प्रति भक्ति भावना के साथ पूजा अर्चना कर शक्ति की प्राप्ति का पर्व सावन माह के प्रथम सोमवार को भगवान भोले भंडारी से नगर निगम के लोक निर्माण विभाग अध्यक्ष तथा आमापारा वार्ड के पार्षद विजय मोटवानी ने प्रार्थना करते हुए सभी के मंगलमय जीवन की कामना की है श्री मोटवानी ने कहा है कि धर्म की नगरी धमतरी तथा महानदी का उद्गम सिहावा को विशिष्ट दर्जा देते हुए आध्यात्मिक रूप से प्रदेश ही नहीं वरन् राष्ट्रीय स्तर पर चिन्हित करने के लिए जिले के संवेदनशील कलेक्टर अविनाश मिश्रा द्वारा किया जा रहा महत्वपूर्ण विकासात्मक कार्य एवं विशेष रुचि के साथ की जा रही सार्थक पहल ,इस सावन को अलग रूप से खास बनाकर लोगों में एक तीर्थ स्थल के रूप में आस्था और श्रद्धा का जागरण नए स्वरूप में किया है , जिसके लिए क्षेत्र की जनता उनके प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद देता है और ऐसे प्रशासनिक सकारात्मक कार्य क्षमता तथा उर्जा के साथ ही सुलझे हुए व्यक्तित्व की सेवा, अपने पद के कर्तव्य के प्रति सजगता के लिए हम जनप्रतिनिधि गर्व महसूस करते हैं।

Author Desk

Related Articles

Back to top button