छत्तीसगढ़

छात्रा को बचाने के चक्कर में डिवाइडर पर चढ़ी बस, बड़ा हादसा टला

डांडेसरा क्रासिंग के पास हादसा, छात्रा को हाथ-पैर में चोट; बस में सवार यात्री बाल-बाल बचे

छात्रा को बचाने के चक्कर में डिवाइडर पर चढ़ी बस, बड़ा हादसा टला

डांडेसरा क्रासिंग के पास हादसा, छात्रा को हाथ-पैर में चोट; बस में सवार यात्री बाल-बाल बचे

*कुरूद*। बुधवार दोपहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम डांडेसरा क्रासिंग के पास एक कॉलेज छात्रा को बचाने के प्रयास में कांकेर रोडवेज की बस डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में साइकिल सवार कॉलेज छात्रा को हाथ-पैर में चोटें आई हैं। वहीं बस में सवार यात्रियों की जान बाल-बाल बच गई। बस पलटने की स्थिति में बड़ा हादसा हो सकता था।
पुलिस के अनुसार घटना 5 अगस्त को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे की है। रायपुर से जगदलपुर जा रही कांकेर रोडवेज की बस डांडेसरा क्रासिंग के पास पहुंची थी। इसी दौरान ग्राम सेमरा डी निवासी 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा नम्रता निर्मलकर साइकिल से कुरूद कॉलेज से अपने गांव लौट रही थी। क्रासिंग पार करते समय अचानक बस सामने आ गई। छात्रा को बचाने के प्रयास में चालक ने बस को मोड़ा, जिससे बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई।
हादसे में छात्रा नम्रता को हाथ-पैर में चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही कुरूद थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले में आवश्यक कार्रवाई की। घायल छात्रा को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में छात्रा सहित बस में सवार यात्री बाल-बाल बच गए।

Author Desk

Related Articles

Back to top button