स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगेगा छत्तीसगढ़, सीएम साय राजधानी में करेंगे ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगेगा छत्तीसगढ़, सीएम साय राजधानी में करेंगे ध्वजारोहण
रायपुर। छत्तीसगढ़ में 80वें स्वतंत्रता दिवस का राज्य स्तरीय समारोह 15 अगस्त को पूरे उत्साह और गरिमामय माहौल में मनाया जाएगा। राजधानी रायपुर के पुलिस मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में कल 15 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे। मुख्य समारोहों के लिए राज्य सरकार ने जिला मुख्यालयों में ध्वजारोहण करने वाले मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी है। बिलासपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, दुर्ग में उपमुख्यमंत्री अरुण साव और बस्तर में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ध्वजारोहण करेंगे। सभी मुख्य अतिथि समारोह में मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन भी करेंगे।जानकारी के अनुसार राजनांदगांव में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ध्वजारोहण करेंगे। वहीं सरगुजा में आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम, महासमुंद में खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, दंतेवाड़ा में वन मंत्री केदार कश्यप, कबीरधाम में उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन और एमसीबी में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल मुख्य अतिथि होंगे।
इसी तरह रायगढ़ में वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, कांकेर में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, सूरजपुर में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, जांजगीर-चांपा में कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, जशपुर में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल और बालोद में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ध्वजारोहण करेंगे। बलौदाबाजार में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, बेमेतरा में विजय बघेल, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में संतोष पांडेय, कोंडागांव में भोजराज नाग, बलरामपुर में चिंतामणि महाराज, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में राधेश्याम राठिया, गरियाबंद में रूपकुमारी चौधरी, सक्ती में कमलेश जांगड़े, बीजापुर में महेश कश्यप, सुकमा में राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह तथा मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ध्वजारोहण करेंगी। कोरबा में विधायक अमर अग्रवाल, धमतरी में अजय चंद्राकर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में धरमजीत सिंह, मुंगेली में पुन्नूलाल मोहले, कोरिया में भैयालाल राजवाड़े और नारायणपुर में विधायक लता उसेंडी स्वतंत्रता दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगी। 15 अगस्त को सभी जिला मुख्यालयों में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किए जाएंगे। मुख्य अतिथि ध्वजारोहण के बाद जनता के नाम मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के संदेश का वाचन करेंगे। समारोह में परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम और अन्य देशभक्ति से जुड़े आयोजन भी होंगे।



