छत्तीसगढ़

स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस पदकों का ऐलान, छत्तीसगढ़ पुलिस को मिले 141 वीरता पदक

स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस पदकों का ऐलान, छत्तीसगढ़ पुलिस को मिले 141 वीरता पदक

रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पुलिस पदकों का ऐलान किया है। वीरता पदक, विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का पदक और सराहनीय सेवाओं के लिए पदकों की घोषणा की गई है। इस बार छत्तीसगढ़ पुलिस के अधिकारियों और जवानों को बड़ी संख्या में पदक मिले हैं।

छत्तीसगढ़ पुलिस के हिस्से में 141 वीरता पदक आए हैं, जो देशभर में सबसे अधिक बताए जा रहे हैं। वहीं, प्रदेश के 10 पुलिस अधिकारियों को सराहनीय सेवाओं के लिए पदक प्रदान किया जाएगा। विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का पदक आईपीएस अधिकारी एमएल कोटवानी को दिया जाएगा। वहीं, रायपुर पश्चिम के डीसीपी रॉबिंसन गुडिय़ा, आईपीएस पी सुंदरराज, इंदिरा कल्याण एलेसेला, स्मृति राजनाला, संदीप पटेल को वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा।

इसके अलावा पुलिस अधिकारी ओपी शर्मा, अर्चना झा, दीपमाला कश्यप, गायत्री सिंह, रमा पटेल, पिनाकी, सविता सिंह परिहार, ब्रजेश कुमार तिवारी, राकेश कुमार सिंह और नेहरू लाल को भी पदकों से सम्मानित किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ पुलिस के अधिकारियों और जवानों को मिले इन सम्मानों को पुलिस बल की साहस, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट सेवाओं की बड़ी मान्यता के तौर पर देखा जा रहा है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button