छत्तीसगढ़

भ्रामक प्रचार एवं मिथ्या समाचार की निगम पीडब्ल्यूडी अध्यक्ष ने भर्त्सना करते हुए संबंधितों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई

राष्ट्रीय पर्व पर गंदी राजनीति कांग्रेस की संकुचित मानसिकता का है परिचायक-: विजय मोटवानी

भ्रामक प्रचार एवं मिथ्या समाचार की निगम पीडब्ल्यूडी अध्यक्ष ने भर्त्सना करते हुए संबंधितों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई

 

राष्ट्रीय पर्व पर गंदी राजनीति कांग्रेस की संकुचित मानसिकता का है परिचायक-: विजय मोटवानी

 

लोकतंत्र के मंदिर विधानसभा में अजय चंद्राकर की आवाज मां भारती की आरती की तरह जनता की भावनाओं से मिलकर हमेशा गुंजित होती रहेगी, कांग्रेस उनका बाल बांका नहीं कर सकती-: विजय मोटवानी

 

*धमतरी-:* भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा अपने पेज पर जिले के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वर्तमान विधायक अजय चंद्राकर को स्वतंत्रता दिवस पर पार्टी का झंडा फहराने का उल्लेख किया गया है जिसे तथाकथित कुछ न्यूज़ चैनल द्वारा प्रसारित किए जाने की बेबुनियाद घटना की भर्त्सना करते हुए नगर निगम के लोक निर्माण विभाग अध्यक्ष विजय मोटवानी ने कहा है कि स्वच्छ लोकतांत्रिक परंपरा में इस प्रकार की भ्रामक एवं मिथ्या बातों को आम जनता के बीच लाना गंदी राजनीति का परिचायक है जिसके लिए जिम्मेदार लोगों पर अविलंब कार्रवाई होना चाहिए। श्री मोटवानी ने आगे कहां है कि भाजपा समाज में सुचित्रा पूर्ण राजनीति का हमेशा पक्षधर रही है लेकिन कांग्रेस के लोग मिथ्या एवं भ्रामक समाचार से प्रदेश के दबंग तथा विधानसभा के सदन पर प्रमाणित एवं मुखर आवाज के रूप में कई दशक से कांग्रेस की बोलती बंद करने वाले कद्दावर नेता अजय चंद्राकर की आवाज को रोकने का घिनौना प्रयास कर रही है उनके मंसूबे कभी सफल नहीं होंगे। विधानसभा जैसे लोकतंत्र के मंदिर में आम जनता की आवाज को मां भारती की आरती की तरह सेवा के रूप में अजय चंद्राकर की आवाज हमेशा जनता की आवाज बनती रहेगी कांग्रेस के जिन्होंने कृत्य का हम कार्यकर्ता अब जनता के बीच में जवाब देंगे।

Author Desk

Related Articles

Back to top button