दिल्ली में पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष नेहरू निषाद ने प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से की सौजन्य मुलाकात
स्वास्थ्य लाभ एवं कुशलक्षेम जाना, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना; संगठन को और मजबूत बनाने को लेकर जताई प्रतिबद्धता

दिल्ली में पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष नेहरू निषाद ने प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से की सौजन्य मुलाकात
स्वास्थ्य लाभ एवं कुशलक्षेम जाना, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना; संगठन को और मजबूत बनाने को लेकर जताई प्रतिबद्धता
दिल्ली। छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू निषाद ने दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ निवास पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए उनके कुशलक्षेम की जानकारी ली और स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
मुलाकात के दौरान नेहरू निषाद ने प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह के शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने के लिए भगवान से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का मार्गदर्शन और नेतृत्व संगठन के लिए महत्वपूर्ण है। उनके शीघ्र स्वस्थ होकर सक्रिय रूप से संगठनात्मक कार्यों में लौटने की कामना करते हुए उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए मिलकर कार्य करने का अवसर मिले।
नेहरू निषाद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और आपसी समन्वय से लगातार मजबूत हो रहा है। प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में संगठन को जमीनी स्तर तक और सशक्त बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना है।
उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि जल्द ही वे पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाएं और कार्यकर्ताओं को अपना मार्गदर्शन प्रदान करें।
मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठनात्मक विषयों सहित प्रदेश में पार्टी की गतिविधियों को लेकर भी आत्मीय चर्चा हुई। नेहरू निषाद ने प्रदेश अध्यक्ष के प्रति शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए संगठन हित में निरंतर सक्रियता के संकल्प को दोहराया।



