पार्षद संतोष सोनकर की बेटी प्रांची के मेडिकल कॉलेज में चयन पर भाजपा महिला मोर्चा ने किया सम्मान

पार्षद संतोष सोनकर की बेटी प्रांची के मेडिकल कॉलेज में चयन पर भाजपा महिला मोर्चा ने किया सम्मान
धमतरी। सोनकर समाज की होनहार बेटी कु. प्रांची सोनकर, सुपुत्री संतोष सोनकर पार्षद कोष्ठपारा एवं रुक्मणी सोनकर जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा धमतरी, का मेडिकल कॉलेज में चयन होने पर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा सम्मान एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।
सम्मान समारोह संतोष सोनकर एवं रुक्मणी सोनकर के निवास पर आयोजित हुआ। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ता बहनों ने कु. प्रांची सोनकर को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने कहा कि प्रांची सोनकर की यह उपलब्धि सोनकर समाज सहित पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। उनकी मेहनत और सफलता क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी। उन्होंने प्रांची के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं सफल चिकित्सकीय जीवन की मंगलकामना की।
इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अनिता यादव, बिथीका विश्वास, महामंत्री प्रियंका सिन्हा, संगीता जगताब, डाली सोनी, चन्द्रभागा साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रकला पटेल, रुक्मणी सोनकर, शहर मंडल अध्यक्ष पूजा कुंजाम, रेखा शांडिल्य, राजीव सिन्हा, नीरज जगताब, नील पटेल सहित वार्डवासी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



