ब्रह्माकुमारी योगेश्वरी बहन जी ने विधायक प्रतिनिधि हरख जैन को बांधी राखी

ब्रह्माकुमारी योगेश्वरी बहन जी ने विधायक प्रतिनिधि हरख जैन को बांधी राख
भखारा। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते, प्रेम, विश्वास और सद्भाव का सुंदर संदेश देखने को मिला। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ब्रह्माकुमारी योगेश्वरी बहन जी ने विधायक प्रतिनिधि हरख जैन को राखी बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं दीं। इस दौरान आत्मीय वातावरण में पर्व की खुशियां साझा की गईं।
ब्रह्माकुमारी योगेश्वरी बहन जी ने कहा कि रक्षाबंधन केवल कलाई पर राखी बांधने का पर्व नहीं है, बल्कि यह एक-दूसरे के प्रति सम्मान, सुरक्षा, प्रेम, जिम्मेदारी और सद्भाव की भावना को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक मूल्यों को जीवन में अपनाकर समाज में सकारात्मक सोच और आपसी भाईचारे को बढ़ावा दिया जा सकता है। उन्होंने सभी के सुखद, स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन की कामना करते हुए स्वच्छ भारत, स्वस्थ समाज और स्वच्छ नगर के निर्माण में मिल-जुलकर योगदान देने का संदेश दिया।
विधायक प्रतिनिधि हरख जैन ने राखी बंधवाकर ब्रह्माकुमारी योगेश्वरी बहन जी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भारतीय संस्कृति में प्रेम, विश्वास और रिश्तों की मजबूती का प्रतीक है। ऐसे आध्यात्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं तथा लोगों को आपसी प्रेम, सद्भाव और सेवा की भावना से जोड़ते हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों सहित सभी को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन, ब्रकु योगेश्वरी बहन जी, श्रीमती उषा साहू, प्रधान पाठिका, मोहित साहू, शिक्षक, भारती बनपेला मैडम, डॉली बाफना सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।



