नूतन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र ने जीता स्वर्ण पदक
राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन

नूतन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र ने जीता स्वर्ण पदक
राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन
धमतरी। नूतन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धमतरी के छात्र अंकित सोनकर, पिता राजू सोनकर ने राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है।
जानकारी के अनुसार राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन रायपुर के इंडोर स्टेडियम में 20 से 23 अगस्त तक किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। अंकित सोनकर ने अपने वर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंद्वियों को मात दी और स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर अंकित का राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। उसकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार और परिजनों में खुशी का माहौल है।
विद्यालय के खेल प्रभारी ने बताया कि अंकित ने कड़ी मेहनत और निरंतर अभ्यास के बल पर यह सफलता हासिल की है। उन्होंने उम्मीद जताई कि राष्ट्रीय स्तर पर भी अंकित बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय और धमतरी जिले का नाम गौरवान्वित करेगा।
विद्यालय परिवार की ओर से छात्र को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य और राष्ट्रीय स्तर पर सफलता की शुभकामनाएं दी गईं।



