छत्तीसगढ़

बाबा रामदेव की भक्ति में कृष्ण रस का सुख है : पं. राजेश शर्मा

भादवा दशमी पर इतवारी बाजार स्थित बाबा रामदेव मंदिर में हुआ हवन-पूजन एवं भंडारा, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

बाबा रामदेव की भक्ति में कृष्ण रस का सुख है : पं. राजेश शर्मा

भादवा दशमी पर इतवारी बाजार स्थित बाबा रामदेव मंदिर में हुआ हवन-पूजन एवं भंडारा, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

धमतरी। इतवारी बाजार स्थित बाबा रामदेव मंदिर में भादवा दशमी का पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर में विधि-विधान से हवन-पूजन किया गया तथा भक्तों की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर बाबा रामदेव के दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर धमतरी के समाजसेवी एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पं. राजेश शर्मा भी बाबा रामदेव के दर्शन करने मंदिर पहुंचे। उनके साथ भाजपा महामंत्री महेंद्र पंडित एवं निगम के पूर्व सभापति प्रकाश शर्मा भी उपस्थित रहे। सभी ने बाबा रामदेव की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

पं. राजेश शर्मा ने कहा कि बाबा रामदेव की उपासना में द्वारकाधीश भगवान श्रीकृष्ण की अनुकम्पा का भाव जुड़ा हुआ है। बाबा के स्वरूप में भगवान कृष्ण की भक्ति करने का आनंद ही अलग है। उन्होंने भादवा दशमी के पावन अवसर पर मंदिर पहुंचकर दर्शन करने को अपना सौभाग्य बताते हुए सभी श्रद्धालुओं को पर्व की शुभकामनाएं दीं।

भाजपा महामंत्री महेंद्र पंडित ने कहा कि बाबा रामदेव की भक्ति हमें राजस्थान की समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ती है। भारत की यही विशेषता है कि अलग-अलग क्षेत्रों की विविध परंपराओं को अपनाने के बावजूद देश की एकता और सामाजिक समरसता मजबूत बनी रहती है।

भादवा दशमी के अवसर पर मंदिर में दिनभर भक्तिमय वातावरण रहा। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना के साथ भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।

Author Desk

Related Articles

Back to top button