ग्राम छाती में भगवान विश्वकर्मा विसर्जन एवं नाचा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बने लेखराम साहू
ग्राम छाती में भगवान विश्वकर्मा विसर्जन एवं नाचा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बने लेखराम साहू
धमतरी। ग्राम पंचायत छाती में समस्त राजमिस्त्री संघ एवं ग्रामवासियों के तत्वावधान में भगवान विश्वकर्मा विसर्जन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विसर्जन कार्यक्रम के पश्चात ग्राम निपानी की छन्नू-मन्नू नाचा पार्टी द्वारा नाचा कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ग्राम छाती के हृदय स्थल बाजार चौक में किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुरूद के पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय समन्वयक पिछड़ा वर्ग कांग्रेस, नई दिल्ली लेखराम साहू का ग्रामीणों द्वारा फूल-माला एवं आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया गया। इसके पश्चात लेखराम साहू ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर कुरूद के पूर्व विधायक लेखराम साहू ने समस्त ग्रामवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान विश्वकर्मा निर्माण, सृजन और शिल्प के देवता हैं। उन्हें दुनिया का पहला इंजीनियर और देवताओं का शिल्पकार माना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भगवान विश्वकर्मा ने भगवान कृष्ण की द्वारिका नगरी, पांडवों की इंद्रप्रस्थ तथा भगवान शिव के लिए सोने की लंका का निर्माण किया था।
लेखराम साहू ने भगवान विश्वकर्मा विसर्जन कार्यक्रम के आयोजन के लिए मजदूर संघ एवं ग्रामवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ग्राम छाती के ग्राम प्रमुख, मजदूर संघ एवं युवा समिति द्वारा हर वर्ष इस तरह के आयोजन किए जाते हैं और उन्हें भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाता है। निश्चित तौर पर ग्राम छाती एक धार्मिक ग्राम होने के साथ-साथ जागरूकता एवं नई संस्कृति को जन्म देने वाला ग्राम है।
उन्होंने कहा कि ग्रामीणों में छत्तीसगढ़ी संस्कृति के प्रति रुचि और सम्मान की भावना देखने को मिलती है। दुनिया में धनवानों की कमी नहीं है, लेकिन छत्तीसगढ़ी लोककला और संस्कृति को जीवंत रखने का कार्य हर कोई नहीं कर पाता। जनहित में छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करना ग्राम छातीवासियों की विशेष पहचान बन चुकी है।
कार्यक्रम में अध्यक्ष मोहनलाल साहू, उपाध्यक्ष नुरेंद्र कंवर, सचिव चंद्रकांत, सरपंच दानेश्वरी यादव, रमेश यादव, उपसरपंच शिव चंद्राकर, जोन अध्यक्ष चैतराम साहू, सरस्वती शिशु मंदिर छाती अध्यक्ष डोमार पटेल, सर्व समाज अध्यक्ष पवन बघेल, विधायक प्रतिनिधि लल्लाराम साहू, लक्ष्मी नारायण साहू, सेक्टर अध्यक्ष नारद साहू, जोन उपाध्यक्ष प्रीतम साहू, सरपंच प्रतिनिधि फल्लेश साहू, सेक्टर उपाध्यक्ष धर्म साहू, युवा कांग्रेस अध्यक्ष भूषण सिरदार, राजेंद्र चंद्राकर, नरेंद्र साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र साहू ने किया। उनके उत्साहपूर्ण उद्घोषण से पूरे कार्यक्रम में उत्साह का माहौल बना रहा और ग्रामीणों एवं अतिथियों ने नाचा कार्यक्रम का आनंद लिया।



