छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रीतेश गांधी को साथ लेकर भरी राजधानी की उड़ान

मन की बात’ कार्यक्रम के बाद दिखी सहजता, अपनत्व भरे अंदाज की हुई चर्चा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रीतेश गांधी को साथ लेकर भरी राजधानी की उड़ान

 

‘मन की बात’ कार्यक्रम के बाद दिखी सहजता, अपनत्व भरे अंदाज की हुई चर्चा

 

धमतरी। बस्तर के अंतागढ़ क्षेत्र के लमक नहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के लाइव प्रसारण के श्रवण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री की सहजता और आत्मीय व्यवहार उस समय देखने को मिला, जब उन्होंने कार्यक्रम के प्रदेश प्रभारी प्रीतेश गांधी को अपने साथ हेलीकॉप्टर में बैठाकर राजधानी रायपुर के लिए उड़ान भरी।

 

बस्तर कभी नक्सलवाद की चुनौती और हिंसा के कारण सुर्खियों में रहा है। ऐसे क्षेत्र में अब शांति, विकास और जनभागीदारी के साथ सार्वजनिक कार्यक्रमों का आयोजन होना बदलते बस्तर की तस्वीर को सामने रखता है। ‘मन की बात’ जैसे कार्यक्रम का सुदूर वनांचल क्षेत्र में आयोजित होना भी इसी बदलाव का एक उदाहरण माना जा रहा है।

 

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री साय ने सहभागिता करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों को सुना। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जब मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर की ओर रवाना हुए, तो उन्होंने प्रीतेश गांधी को भी अपने साथ राजधानी रायपुर चलने के लिए कहा और उन्हें हेलीकॉप्टर में साथ बैठाकर रवाना हुए।

 

मुख्यमंत्री के इस सहज और अपनत्व भरे अंदाज ने वहां मौजूद लोगों का ध्यान आकर्षित किया। उपस्थित लोगों के बीच मुख्यमंत्री के आत्मीय व्यवहार की चर्चा होती रही। एक वरिष्ठ की तरह साथ लेकर चलने का उनका यह अंदाज कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच खासा चर्चा का विषय बना रहा।

Author Desk

Related Articles

Back to top button