छत्तीसगढ़

SIR के विरोध में जिला कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेराव के लिए निकाला पैदल मार्च


SIR के विरोध में जिला कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेराव के लिए निकाला पैदल मार्च

बलौदाबाजार ( प्रखर )। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी बलौदाबाजार द्वारा SIR के मुद्दे को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमित्रा धृतलहरे के नेतृत्व में सोमवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। राजीव भवन, गार्डन चौक से कांग्रेसजनों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय घेराव के लिए पैदल मार्च निकाला।

प्रदर्शन में विधायक इंद्र साव, पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष शैलेश नितीन त्रिवेदी, पूर्व विधायक जनकराम वर्मा एवं शकुंतला साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष हीतेंद्र ठाकुर, पूर्व मंडी अध्यक्ष तुलसी राम वर्मा, महिला कांग्रेस नेत्री प्रेमशिला नायक एवं लक्ष्मी साहू, भाटापारा शहर ब्लॉक अध्यक्ष दिवाकर मिश्रा, जिला प्रवक्ता डॉ. फारूकी सहित सभी वक्ताओं ने SIR के विषय में सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने SIR की प्रक्रिया, मतदाता सूची के पुनरीक्षण तथा चुनावी व्यवस्था की पारदर्शिता और जवाबदेही को लेकर सवाल उठाए। वक्ताओं ने कहा कि प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में सुरक्षित रहना चाहिए तथा पुनरीक्षण की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और निर्धारित नियमों के अनुरूप होनी चाहिए। कांग्रेस नेताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए उनके इस्तीफे तथा SIR से जुड़े निर्णयों की समीक्षा की मांग की।

कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री लखेश साहू ने किया। उन्होंने SIR से संबंधित तथ्यात्मक आंकड़े प्रस्तुत किए। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसजनों ने नारेबाजी करते हुए ज्ञानेश कुमार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पुतलों का दहन किया तथा लोकतांत्रिक एवं चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

कार्यक्रम में विभिन्न ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों, एवं सभी ब्लाकों के मंडल अध्यक्ष, महिला कांग्रेस अध्यक्ष, युवा कांग्रेस एवं एन एस यू आई के कार्यकर्ता, आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष,सहित बलौदा बाजार शहर प्रवीण सेन, ग्रामीण दीपक साहू भाटापारा शहर दिवाकर मिश्रा भाटापारा ग्रामीण से अमर मांडवी सिमगा ब्लॉक से रिंकू भाटिया सुहेला ब्लॉक भानु वर्मा पलारी ब्लाक रवि बंजारे, सोनाखान ब्लॉक युधिष्ठिर नायक महामंत्री सुनील कुर्रे सिद्धांत मिश्रा, लखेश साहू, नीरज बांधे, मोहन साहू, जतिराम साहू, आर्यन शुक्ला अमर मिश्रा, कोषाध्यक्ष हेमचंद केशरवानी, पद्मेश्वरी साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष द्वय पलारी गोपी साहू रोहासी नंदेश्वर साहू, अभिषेक पटेल, अभिषेक जायसवाल, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र जायसवाल गोल्डी मरैया, सुभाष राव, डिगेश्वरी रविन्द्र नामदेव व समस्त जिला पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कांग्रेसजनों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Author Desk

Related Articles

Back to top button