सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन उत्सव का आयोजन
सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन उत्सव का आयोजन
धमतरी। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र साल्हेवार पारा में आंगन मिलन उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मितानिनों, महतारी वंदन एवं मातृ वंदन योजना के हितग्राहियों सहित स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती रुक्मणी सोनकर सहित श्रीमती बीथिका विश्वास, श्रीमती विभा चंद्राकर, श्रीमती संगीता जगताप, पार्षद संतोष सोनकर, पार्षद संजय देवांगन, पार्षद रामेश्वरी कोसरे, हेमंत साहू, बबीता चतुर्वेदी, सत्यम नेताम, खिलेश्वर साहू, लोकेश्वरी, सुनीता गावस्कर, मोहनी साहू, रेनू साहू, प्रियंका साहू सहित सुपरवाइजर एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के दौरान पोषण अभियान से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं मितानिनों का सम्मान किया गया। आयोजन में पौष्टिक व्यंजन प्रदर्शन, मेहंदी प्रतियोगिता, न्योता भोज तथा हितग्राहियों के अनुभव साझा करने जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं। स्वस्थ बच्चे को सम्मानित कर उपस्थित लोगों को पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।
मुख्य अतिथि श्रीमती रुक्मणी सोनकर द्वारा बच्चों को फल एवं खिलौनों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों के पोषण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।

