छत्तीसगढ़

महंत लक्ष्मीनारायण दास वार्ड क्रमांक 42 के नागरिकों से फोन या व्हाट्सएप पर शिकायत और सुझाव की अपील

रायपुर। महंत लक्ष्मीनारायण दास वार्ड क्रमांक 42 एवं जोन क्रमांक 05 के नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए पार्षद एवं जोन अध्यक्ष अंबर अग्रवाल ने शिकायत नंबर जारी किया है। अब वार्डवासी सफाई, बिजली, पानी, राशन कार्ड, आधार कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना और नल कनेक्शन सहित अन्य समस्याओं की जानकारी फोन या व्हाट्सएप के माध्यम से दे सकते हैं।

पार्षद अंबर अग्रवाल ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं से संबंधित जानकारी कार्यालय के मोबाइल नंबर 7582004242 पर साझा करें। उन्होंने कहा कि नागरिकों की सुविधा के लिए यह नंबर जारी किया गया है, ताकि उनकी शिकायतों पर जल्द से जल्द कार्रवाई कर समस्याओं का निराकरण किया जा सके।

अंबर अग्रवाल ने कहा कि वार्ड और जोन क्षेत्र के नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। नागरिकों की समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

Author Desk

Related Articles

Back to top button