छत्तीसगढ़राजनीति

पवन खेरा बोले – छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने न्याय को परिभाषित किया, पैसा राज्य सरकार देती है तो पीएम को रेवड़ी दिखती है

रायपुर। AICC मीडिया चेयरमैन पवन खेड़ा ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में 5 साल उपलब्धियों से भरा रहा है।
पवन खेड़ा ने कहा कि पीएम मोदी अडानी के साथ दोस्ती निभा रहे हैं। मोदी सरकार छत्तीसगढ़ की सारी खदानें अडानी को देना चाहती है। पवन खेरा ने कहा कि कांग्रेस सरकार की नियत कैसी थी, ना केवल किसान न केवल मजदूर सभी वर्गो का ध्यान रखा। छत्तीसगढ़ में बोलने को मिलता है। छत्तीसगढ़ की सरकार ने न्याय को परिभाषित किया है। शराबबंदी पर पवन खेरा ने कहा कि यह एक लक्ष्य है इसे पूरा करने में कदम उठाने पड़ते हैं। लक्ष्य है पूर्ण शराबबंदी का, कोई ऐसा प्रभाव न आए जिसका समाज को नुकसान हो। ईडी पर हमला बोलते हुए पवन खेरा ने भाजपा का साथी बताया।

खेड़ा ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं में छत्तीसगढ़ आने की होड़ लगी रहती है। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने न्याय को परिभाषित किया है। प्रधानमंत्री को कांग्रेस सरकार की योजनाओं में रेवड़ी दिखती है, किसानों, आदिवासियों, मजदूरों, महिलाओं, युवाओं को पैसा राज्य सरकार देती है तो पीएम को रेवड़ी दिखती है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button