राजनीति

लिस्ट जारी होने से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं का बवाल

लिस्ट जारी होने से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं का बवाल

जयपुर। राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए तारीख तय हो गई है। उससे पहले राजस्थान कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है। राज्य की सत्ता में काबिज कांग्रेस ने अभी तक उम्मीदवारों की लिस्ट जारी नहीं की है। शुक्रवार को कांग्रेस वॉर रूम में उम्मीदवारों के चयन को लेकर राज्य चुनाव समिति की बैठक हुई। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने पार्टी वॉर रूम के पास जमकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने मांग की कि कुछ मौजूदा विधायकों को वापस टिकट नहीं दिया जाए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में कामां विधायक जाहिदा खान को लेकर काफी नाराजगी है।

दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय में शनिवार दोपहर स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई। इससे पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यहां भी दिल्ली में एआईसीसी मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। इस बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दिल्ली पहुंचे हैं। बैठक में संभावित प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा हुई। इसके बाद केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी। बताया जा रहा है कि सीईसी की बैठक के बाद प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की जाएगी।

Author Desk

Related Articles

Back to top button