राजनीतिमहाराष्ट्र

विधायकों की अयोग्यता : संजय राउत ने कहा – ‘कब तक इन्हें बचाओगे? सुप्रीम कोर्ट का फैसला तो मनना पड़ेगा’

मुंबई। शिवसेना उद्दव गुट के सांसद संजय राउत ने विधायकों की अयोग्ता के मामले पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला तो मानना ही पड़ेगा। उन्होंने राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि चोरों की प्रोटेक्शन दिया जा रहा है। संजय राउत ने कहा कि विधानसभा के स्पीकर को सुप्रीम कोर्ट ने ट्रिब्यूनल का अधिकार दिया है। लेकिन सुप्रीम कोर्ट के फैसले को यहां के ट्रिब्यूनल मानने को तैयार नहीं हैं। इसका मतलब यही है कि आप प पर्सनल लॉ चला रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ बीजेपी पर्सनल लॉ के खिलाफ कानून ला रही है।

संजय राउत ने कहा कि इस तरह का पर्सनल लॉ नहीं चलेगा। आपके जो विधायक बेईमान हैं उन्हें अयोग्य घोषित करना पड़ेगा। यह सुप्रीम कोर्ट का फैसला है। आप कब तक उन्हें बचाओगे। इसका मतलब है कि आप चोरों को प्रोटेक्शन दे रहे हैं। यहां चोरों का राज चल रहा है। विधानसभा के स्पीकर चोरों के राज को प्रोटेक्शन दे रहे हैं।

वहीं इंडिया गठबंधन से जुड़े सवाल पर संजय राउत ने कहा-गठबंधन तो अभी बना है और इसे 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए बनाया गया है। हम लोकसभा चुनाव एक साथ लड़ेंगे यह पहला मुद्दा है, लेकिन राज्य स्तर पर जो बड़ी पार्टी है जैसे उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव जी की बड़ी और प्रमुख पार्टी है, ऐसे बहुत से राज्यों में राज्य स्तर पर एक दूसरे से चर्चा करके सीट शेयरिंग होती है तो उनका स्वागत है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button