राष्ट्रीय

प्रधानपति को बंधक बनाकर पीटा, छुड़ाने के लिए ग्रामीणों ने जमकर किया पथराव

मंझनपुर थाना क्षेत्र के सेलराहा गांव में देव स्थल के पुजारी ने ग्राम प्रधान पति को सुबह छह बजे बंधक बना लिया। इस दौरान उसकी जमकर पिटाई की गई। वारदात की भनक लगने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने जमकर बवाल काटा। इस दौरान हुए दोनों पक्षों की तरफ से करीब दो घंटे तक जमकर ईंट पत्थर चले। इससे पूरा इलाका सहम गया। मौके पर कई थानों की फोर्स पहुंच गई। घटना के चलते सिराथू-मंझनपुर मार्ग पर करीब दो घंटे तक आवागमन ठप रहा। अंतत: ग्रामीण प्रधानपति को आजाद कराने में सफल रहे।

शनिवार को सुबह सात बजे मंझनपुर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पश्चिम सेलरहा में कुछ लोगों के बीच विवाद हो गया है। कुछ देर में पहुंची पुलिस ने विवाद को खत्म कराने के बाद कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया। इसी दौरान ग्राम प्रधान पति लवलेश यादव अपने ट्रैक्टर से अपने खेत की ओर जा रहे थे। चंद्रकांत मिश्रा उर्फ बरम बाबा के घर के बगल स्थित फुलवारी पर प्रधान का ट्रैक्टर चढ़ गया, जिसको लेकर आपस में वाद विवाद व मारपीट हो गई।
इसके बाद एक पक्ष ने प्रधान के पति को बंधक बना लिया और उनकी पिटाई करने लगे। इसकी जानकारी होते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए और पथराव करने लगे। दोनों तरफ से पथराव से हड़कंप मच गया। मंझनपुर-सिराथू मार्ग पर दो घंटे तक दोनों तरफ से ईंट पत्थर चलते रहे।

सूचना पर सीओ मंझनपुर चार थानों की फोर्स के साथ पहुंच गए। पथराव में सादे वेश में रास्ते से गुजर रहे एक सिपाही को भी चोटे आई हैं। पुलिस ने पथराव कर रहे दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में लिया है।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button