छत्तीसगढ़

दूल्हा शादी के जोड़े में पहुंचा मतदान करने, कहा- पहले मतदान, फिर दूसरा काम…

नारायणपुर। नारायणपुर के बालक प्राथमिक शाला में उस समय मतदाताओं में आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा, जब उन्होंने शादी के जोड़े में दूल्हे को वोट देने के लिए केंद्र में आते हुए देखा। अपने माता-पिता के साथ मतदान करने पहुंचे दूल्हे के साथ लोग सेल्फी लेते नजर आए।

इस दौरान मीडिया से चर्चा में दूल्हे फैजल फारूकी ने कहा कि लोकतंत्र के लिए जरूरी है कि आप सही नेता चुने. इसके साथ उन्होंने कहा कि आने वाली सरकार से तीन बातों पर उम्मीद रखता हूं। पहला रोजगार, दूसरा शिक्षा और तीसरा स्वास्थ्य है। इसके अलावा नारायणपुर की स्थिति को देखते हुए परिवहन की समस्या को दूर करे। फैजल ने बताया कि उनकी शादी हो चुकी है, आज रिसेप्शन है, जिसके पहले वे तमाम कार्यों को छोड़कर माता-पिता के साथ मतदान करने पहुंचे हैं।

Author Desk

Related Articles

Back to top button